छत्तीसगढ़

रेलवे ने फिर किया इतनी ट्रेनों को रद्द, देखिये सूची..

Advertisement

बिलासपुर :  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मण्डल के बिलासपुर एवं चांपा के बीच चौथी लाइन को बिलासपुर  स्टेशन से जोडने का कार्य, इस सेक्शन में तीसरी एवं चौथी लाइन में विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा ।

Advertisement

यह कार्य दिनांक 24 अप्रैल, 2024 को  ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा ।  इस कार्य के पूर्ण होने के फलस्वरूप बिलासपुर-चांपा के बीच सभी गाड़ियो के परिचालन के समय में बचत होगी ।  जिससे रेल यात्रियो को सीधा लाभ होगा । 


इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जानकारी इस प्रकार है :-


रद्द होने वाली गाडियां:-


01. दिनांक 24 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली 08738/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।


02. दिनांक 24 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली 08737/08736 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।


03. दिनांक 24 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर एवं कोरबा से चलने वाली 08732/ 08731 बिलासपुर-कोरबा -बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।


04. दिनांक 24 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर एवं गेवरारोड से चलने वाली 08734/ 08733 बिलासपुर-गेवरा रोड  -बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
                                        

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button