छत्तीसगढ़

कबाड़ी दुकान में पुलिस का छापा….3 लाख का कबाड़ जब्त..

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : चकरभाठा पुलिस ने परसदा के चर्चित कबाड़ी की दुकान में छापा मारकर दो गाड़ियों में रखा 3 लाख के लोहे का कबाड़ बरामद किया है। पुलिस ने कबाड़ सहित गाड़ी जब्त कर दुकान संचालकों को मुचलके पर छोड़ दिया है।

Advertisement

परसदा स्थित बबलू उर्फ सजमुद्दीन के कबाड़ी दुकान में भारी मात्रा में चोरी के लोहे का सामान खपाने के लिए गाड़ियों में लोड किया जा रहा है। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी अनुज ने चकरभाठा थाने के स्टाफ के साथ कबाड़ी दुकान में दबिश दी और तलाशी लेने के दौरान एक ट्रक और पिकअप में ट्रक का बाडी, लोहे का एंगल एवं अन्य सामान मिला।

ट्रक ड्राइवर गोलू यादव एवं पिंटू बांधे से पूछताछ करने पर उक्त कबाड़ बबलू उर्फ जसमुद्दीन व सुरेन्द्र कोसले का होना बताया। दोनों कबाड़ियों को मौके पर तलब कर कबाड़ के दस्तावेज मांगा गया पर वे दस्तावेज पेश नहीं कर सके। चोरी के संदेह पर पुलिस ने कबाड़ से भरी दोनों गाड़ियों पर धारा 41(1)(4)  के तहत कार्यवाही की है।

कबाड़ के एक दूसरे मामले में पुलिस परसदा से रायपुर जा रहे ट्रक को पकड़ा पूछताछ में चालक के पास कबाड़ से संबंधित कोई भी कागजात नहीं थे।जप्त कबाड़ की कीमत 10 लख रुपए है। फिलहाल पुलिस इस मामले में भी धारा 41(1)(4) के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button