देश

बीजेपी में शामिल हुए विजेंदर सिंह….लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Advertisement

Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए हैं। विजेंद्रर सिंह ने कल तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के X पोस्ट्स को रिट्वीट कर रहे थे लेकिन अब अचानक उनका बीजेपी की तरफ जाना चौंकाने वाला है।

सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कई दिनों से कयास लग रहे थे कि कांग्रेस उन्हें इस बार मथुरा सीट से मैदान में उतार सकती है जहां से भाजपा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। विजेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं जिसका हरियाणा की कई सीट पर राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। इस समुदाय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी प्रभाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button