छत्तीसगढ़

इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश….मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

अगले तीन घंटों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक नौ जिलों में शाम तक तेज़ अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश होगी । इनमें सूरजपुर, बलरामपुर सरगुजा कोरबा,रायगढ़ बिलासपुर जीपीएम, मुंगेली,कांकेर, बालोद, बलौदा बाजार महासमुंद, जांजगीर,और गरियाबंद के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। गाज भी गिर सकती है।

Advertisement

यलो वाले जिलों में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में होली के दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो के लिए 9 जिलो के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में मुंगेली, जीपीएम, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर और गरियाबंद जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button