देश

लेह में जवानों संग केंद्रीय रक्षा मंत्री ने मनाई होली….

Advertisement

Advertisement

नई दिल्ली: होली का खुमार पूर देश में सिर चढ़ कर बोल रहा है. इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश के लद्दाख के लेह में जवानों संग होली मनाने के लिए पहुंचे. लेह एयरपोर्ट पर लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी मिश्रा, प्रशासन व सेना के उच्च अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

बता दें कि राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे भी सेना के संग होली मनाने पहुंचे हुए हैं. रक्षा मंत्री ने लेह में ‘हॉल ऑफ फेम’ पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. रक्षा मंत्री ने जवानों को गुलाल लगाते हुए उन्हें मिठाई खिलाई.

गौरतलब है कि देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित तरीके से होली मना सकें, इसलिए सीमा पर देश की रक्षा में तैनात वीर सैनिक तैनात हैं. ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री लेह पहुंचे. इस दौरान होली का त्योहार मनाते हुए जवानों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button