देश

भोजशाला का होगा ASI सर्वे….सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी मुस्लिम पक्ष की अपील

Advertisement



भोजशाला का सर्वे करने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुस्लिम पक्ष को फिर एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मुस्लिम पक्ष की तुरंत सुनवाई की अपील खारिज कर दी है जिसके बाद अब आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के अधिकारी भोजशाला का सर्वे शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके लिए यहां जुमे की नमाज को रोका जाएगा।

Advertisement

सर्वे केलिए एएसआई अधिरकारियों की 15 सदस्यी टीम शुक्रवार सुबह पहुंची। वहीं मज़दूरों की भी मेटल डिडेक्टर से जांच के बाद एंट्री कराई गई जिसके बाद सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे की शुरुआत पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन कहा, इंदौर हाई कोर्ट के सर्वेक्षण कराने के फैसले के अनुसार एएसआई ने अपना सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। मुस्लिम पक्ष इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

बता दें, सर्वे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसआई की टीम तकनीकी उपकरणों के साथ अंदर गई है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्चा इंतजाम किए गए हैं। टीम में दिल्ली और भोपाल के एएसआई शामिल हैं।

कोर्ट ने भोजशाला का सर्वे कराने के आदेश के साथ कहा है कि एएसआई को इसकी पहली रिपोर्ट 29 अप्रैल को देनी होगी। इस सर्वे के लिए पुलिस बल भी तैनात है। बता दें, सर्वे दोनों पक्षों की मौजूदगी में हो रहा है। इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी हो रही है और आने वाली 29 अप्रैल को इसकी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। धार में शुक्रवार को रमजान माह की जुमे की 1 बजे नमाज़ होनी है और सर्वे भी इसी दिन से शुरू हो रहा है, इस कारण विशेष एहतियात भी बरती जा रही है। जुमे की नमाज के लिए लोगों को भोजशाला में प्रवेश दिया गया है इस दौरान सर्वे के कार्य को रखा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button