देश

भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटी,14 की मौत, 20 घायल..

Advertisement

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 घायल हैं। बताया जा रहा है कि घटना शहपुरा थाना और बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में घटित हुई।

Advertisement

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी वजह से हादसा हो गया। 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार लोग गोद भराई के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। घायलों को शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है।

घटना पर डिंडोरी के कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा, ‘डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button