छत्तीसगढ़

विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त..

Advertisement

कांकेर : केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है.

Advertisement

सड़क पर छोड़े गए बड़े पत्थरों से फॉलो वाहन टकराई जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई.

इस दुर्घटना में गाड़ी में बैठे दो पुलिस जवानों को चोट आई है. दोनों को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया है. वहीं विधायक नीलकंठ टेकाम अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. भानुप्रतापपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि विधायक टेकाम अंतागढ़ से रायपुर जा रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button