राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 26 फरवरी का राशिफल…

मेष राशि- थोड़ा डिस्टरबेंस बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। रोग भी थोड़ा परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन कुछ हो नहीं पाएगा आपको। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि- मानसिक अवसाद बना रहेगा। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं का संकेत है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। स्वास्थ्य फिर भी ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- घरेलू विवाद मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन में कोलाहल रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अनाब-शनाब खर्च होंगे। मन अप्रसन्न रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार चढाव बना रहेगा। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार फिर भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत न करें। राजनीतिक परेशानियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार संभव है। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मान हानि का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। मान प्रतिष्ठा पर आंच न आए इस बात का ध्यान रखें। यात्रा से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान भी मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मीन राशि की स्थिति जो होगी वह अपने स्वास्थ्य पर और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने लायक होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति खराब दिख रही है। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात किसी खराब स्थिति में जा सकती है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें शुभ होगा

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button