छत्तीसगढ़

बिल्हा अधिवक्ता संघ चुनाव में चौथी बार बने अध्यक्ष जमुना वर्मा

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिल्हा। मंगलवार को बिल्हा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष जमुना वर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष बंजारे, सचिव श्याम पटेल, कोषाध्यक्ष नंदलाल वर्मा और सह सचिव रामनाथ वर्मा  निर्वाचित हुए।

Advertisement

सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी अधिवक्ता जमुना वर्मा चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए फिर से चुने गए। जीत के बाद अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष जमुना वर्मा का कहना है कि वर्तमान में 5 एकड़ जमीन पर कोर्ट की स्थापना जल्दी ही पूरी होगी।

जिससे अधिवक्ताओं को बेहतर व्यवहार न्यायालय मिलेगा और अपना काम सुगमता पूवर्क कर सकेंगे। इतना ही नहीं अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अधिवक्ता भाइयों का बीमा भी किया जाएगा।

वही सह सचिव रामनाथ वर्मा बताते हैं कि अध्यक्ष जमुना वर्मा अधिवक्ताओं के लिए आगे खड़े रहते हैं। यही वजह है कि जमुना वर्मा चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए फिर से चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button