बिलासपुर

बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई बेमौसम बारिश.….

छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। हवा की दिशा बदलने के कारण कई इलाकों में तापमान बढ़ गई। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है। बिलासपुर में लगभग आधे घण्टे तक बारिश हुई।

Advertisement

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 15 तक कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्र के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से 11 फरवरी को हवा की दिशा में परिवर्तन होगा।

Advertisement

12 से 14 फरवरी तक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है, जबकि 11 से 13 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में में बादल छाये रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button