छत्तीसगढ़

विधानसभा सत्र कल से स्पीकर बोले- डिजिटलाइज होगी कार्यवाही, अब ‘ई-विधान’ पर मिलेगी जानकारी..

Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा की सारी जानकारी अब मोबाइल ऐप पर होगी। इसके लिए ई-विधान नाम से ऐप तैयार किया जा रहा है। इसमें भाषण, बजट के आर्थिक सर्वेक्षण, अनुदान की मांगों कि जानकारी, विधेयक सहित अन्य जानकारी मिलेगी।

Advertisement

इसके अलावा विधानसभा की वेबसाइट को 40 से ज्यादा कैटेगरी में अपडेट किया गया है। दरअसल, 5 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह एक मार्च तक चलेगा और 9 फरवरी को सरकार बजट पेश करेगी। खास बात यह है कि करीब 20 साल बाद वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की नागरिकों को लिए बेहतर काम करेगी। सभी वर्गों को सुविधाएं मिलेंगी। इस बजट से प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी। तय शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

मंत्री रहे शिव नेताम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। शुक्रवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी साल 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश करेंगे। 12 और 13 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। 14 से 26 फरवरी तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

विधानसभा के इस बजट सत्र में न्यायालय संशोधन विधेयक 2024, छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक 2024, छत्तीसगढ़ माल व सेवा कर संशोधन विधेयक 2024 लाया जाएगा। राजिम के पुन्नी मेले का नाम कांग्रेस सरकार ने दिया था, इसे बदल दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे कुंभ कल्प का नाम दिया जा सकता है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य भाग की ओर से विधानसभा कैंपस में सभी विधायकों के लिए 14, 15, 16 फरवरी को 3 दिनों का विशेष स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें विधायक अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ की पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के समय वित्त मंत्रालय राजपरिवार से राजनीति में आए कोरिया की राजा रामचंद्र सिंहदेव के पास था। उन्होंने बजट पेश किया था। इसके बाद करीब 20 साल बाद ऐसा मौका है, जब कोई अलग वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button