बिलासपुर

VIDEO : छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन हुई रवाना, उसलापुर स्टेशन में किया गया भव्य स्वागत

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ राजा खान) : बिलासपुर – अयोध्या में भाव श्री राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए छत्‍तीसगढ़ से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई। उसलापुर स्टेशन में भी बिलासपुर संभाग के 300 यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होने वाले राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरा स्टेशन परिसर जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

Advertisement

छत्‍तीसगढ़ की पहली आस्‍था स्‍पेशल ट्रेन सुबह 11.10 बजे दुर्ग स्‍टेशन से रवाना हुई। इससे बैठने वाले यात्रियों का विश्‍व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वहीं ट्रेन के भीतर भी कोई जय जय श्री राम के जयकारे लगा रहा है तो हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ रहा है। राम भक्तों की टोली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी स्टेशन पहुंचे। आस्था स्पेशल ट्रेन के भीतर जय जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं। ट्रेन में श्री रामलला के दर्शन करने जाने वाले अधिकांश भक्तों में उनकी संख्या ज्यादा है जो पहली बार अयोध्या जा रहे हैं। इन राम भक्तों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या भी ज्यादा है। इनमें ऐसे भी कुछ लोग हैं जो वहां जाकर कुछ दिनों के लिए अपनी सेवाएं भी देंगे। ट्रेन में जा रहे यात्रियों ने बताया कि वह पहली बार अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा की सरकार की वजह से प्रभु श्री रामलला को 500 वर्षों के बाद भव्य मंदिर में जगह मिली है।

उसलापुर स्टेशन से इस ट्रेन में सवार हुए यात्रियों ने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भगवान राम को भव्य मंदिर में विराजे हुए देखने का पहला अवसर मिलेगा। इस ट्रेन के उसलापुर पहुँचते ही हिंदू संगठनों में सभी यात्रियों के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों को उड़ाकर स्वागत किया। वही ट्रेन के रवाना होने पर सभी यात्रियों ने जय श्री राम के नारा लगाते नजर आए और पूरा स्टेशन जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button