देश

बंगाल में राहुल गांधी की गाड़ी पर हुआ हमला….लोगों ने ईंट-पत्थर से किया अटैक



कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर बंगाल के मालदा जिले में पहुंचे। यात्रा के दौरान अचानक कुछ लोगों ने राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया मगर राहत की बात यह है कि घटना में राहुल गांधी को चोटें नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। बता दें कि यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा ने बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश किया।

Advertisement



राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुए हमले पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ‘भीड़ में किसी ने पीछे से पत्थर मारा होगा। पुलिस बल अनदेखी कर रही है। इस अनदेखी के कारण कई घटनाएं घट सकती हैं। यह तो एक छोटी सी घटना है मगर कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button