देश

मेयर चुनाव में भाजपा को मिली जीत….

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने बड़ा उलटफेर करते हुए यह जीत हासिल की है। मेयर चुने गए भाजपा नेता मनोज सोनकल को कुल 16 वोट हासिल हुए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह 12 वोट ही पा सके। 8 वोट अवैध करार दिए गए हैं। इस निर्णय को लेकर विवाद हो सकता है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस पर सवाल खड़े कर सकते हैं। पहले ही चुनाव टालने को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा था कि यह गलत है और भाजपा ने हार के चलते ऐसा फैसला लिया है।

Advertisement


इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को कांग्रेस का भी समर्थन हासिल था। फिर भी उनकी हार हुई है। ऐसे में चुनाव में भाजपा ने बड़ा खेल करते हुए यह सीट अपने नाम कर ली। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही चुनाव में जीत के दावे कर रहे थे। आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने इस इलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे। भाजपा ने गलत तरीके से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट पेपर ही छीन लिया गया। किरण खेर मैडम लगातार इशारे दे रही थीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button