देश

ममता बनर्जी ने कहा – नीतीश के इंडिया गठबंधन से जाने से नहीं पड़ेगा फर्क.….तेजस्वी पर भी दिया बड़ा बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आइएनडीआइए गठबंधन छोड़ने और भाजपा के साथ फिर से जुड़ने की चर्चाओं के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जदयू प्रमुख के बाहर निकलने से विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

ममता ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की नजर में अपनी विश्‍वसनीयता खो दी है। अगर वह इस्तीफा देते हैं तो राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए बिहार में सुचारू रूप से काम करना आसान हो जाएगा।

Advertisement

इसी के साथ ममता ने फिर दोहराया कि उनकी पार्टी टीएमसी बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। ममता ने यह भी दावा किया कि हाल में उनके द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उनके पास कोई फोन नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button