देश

बाल गृह से 26 लड़कियां गायब, गुपचुप ढंग से ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस कराने का आरोप..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : भोपाल के एक बालगृह से 26 लड़कियां गायब पाई गईं हैं। यह बालगृह अवैध तरीके से बगैर किसी अनुमति के चल रहा था। दरअसल, बाल आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो इस बाल गृह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। रिकॉर्ड में 68 बच्चियों का नाम दर्ज था लेकिन वहां केवल 41 लड़कियां ही मिलीं।

Advertisement
Advertisement

प्रियंक ने कहा कि बच्चियों को यहां गुपचुप ढंग से रखा गया है और उनसे ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस कराई जा रही है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी ऐक्शन मोड में आ गए हैं। यह बाल गृह परवलिया थाना क्षेत्र के तारासेवनिया में है।

Advertisement

26 लड़कियां गायब…
जानकारी के मुताबिक, इस अवैध बाल गृह में कई राज्यों की बच्चियां रहती हैं। प्रियंक कानूनगो ने ‘एक्स’ पर बताया कि बच्चियों की उम्र 6 से 18 साल के बीच में है और उनमें से अधिकांश हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि यह बाल गृह मान्यता प्राप्त नहीं है और बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है। साथ ही सरकार को सूचना दिए बगैर बच्चियों को यहां रखा जा रहा है।

Advertisement

ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि रिकॉर्ड में 68 लड़कियों का नाम दर्ज है लेकिन वहां केवल 41 बच्चियां ही मिलीं। बाल गृह की 26 लड़कियों की कोई जानकारी नहीं मिली। बाल आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि यहां बच्चियों को गुपचुप तरीके से रखा जा रहा है। साथ ही उनसे ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘काफी कठिनाई के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है।’

अनिल मैथ्यू पर केस दर्ज
बच्चियों के गायब होने वाले केस को लेकर प्रियंक कानूनगो ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इस मामले में अब बाल गृह के प्रबंधक अनिल मैथ्यू को आरोपी बनाया गया है और एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में बताया गया है कि पंजीकृत 68 लड़कियों में से 6-18 साल की उम्र के बीच की 26 बच्चियां लापता पाई गईं। यह भी बताया गया है कि यह बाल गृह किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अनुसार नहीं चलाया जा रहा था।

शिवराज ने क्या कहा?
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स पर लिखा, ‘भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है।मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का निवेदन करता हूं।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button