देश

13 हजार स्पेशल गेस्ट, 16 राज्यों की झांकियां, कर्तव्य पथ पर दिखेगा ‘विकसित भारत…

Advertisement

देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में आज कर्तव्य पथ पर विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस की दोहरी थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी है।

Advertisement

इस बार समारोह में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 13 हजार विशेष अतिथि भी बुलाए गए हैं। ये वे लोग हैं, जो देश के कोन-कोने से बुलाए गए हैं जिन्होंने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने की उपलब्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचने के साथ ही सुबह 10:30 बजे परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। प्रधानमंत्री वहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम और अन्य गणमाण्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बने सलामी मंच पर पहुंचेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button