बिलासपुर

श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

Advertisement

बिलासपुर – अयोध्या में हो रहे श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज सवेरे शहर के तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Advertisement
कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने शहर के तिलक नगर स्थित श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राम देव कुमावत सहित जनप्रतिनिधि गण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button