देश

देश में 24 घंटे में कोरोना के इतने नए मामले….

भारत में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। मंगलवार को देश में कोविड के 475 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या 3,919 है।

Advertisement

सुबह 8 बजे अपडेट किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना से 6 मौतें हुई हैं। इसमें कर्नाटक से तीन, छत्तीसगढ़ से दो और असम से एक मौत शामिल है। बता दें कि नए वैरिएंट के उभरने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले और भी बढ़ने लगे है।

Advertisement


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को कोविड के 841 नए मामले सामने आए। कुल एक्टिव मामलों में से, लगभग 92 प्रतिशत होम आइसोलेशन में रहते हुए ही ठीक हो गए। सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 वैरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button