छत्तीसगढ़

BREAKING : बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या….

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता को अज्ञात हमलावरों ने बाजार में गोली मारी है। मृतक नेता का नाम असीम राय था।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना पखांजूर के पुराना बाजार की घटना है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button