छत्तीसगढ़

सीट वृद्धि के लिए शासकीय SNG कॉलेज प्राचार्य को कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन..

Advertisement

(अलीम मिर्जा) : मुंगेली। आज सीट वृद्धि हेतु छात्र  नेता राहुल मल्लाह के नेतृत्व में शासकीय एसएनजी कॉलेज के प्राचार्य को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया,मुंगेली के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय एसएनजी में सभी विषयों की सीटें भर चुकी है ।

Advertisement

जो स्थानीय विद्यार्थी हैं वे बाहर जाकर अपना अध्ययन कार्य नहीं कर सकते सभी अपने-अपने स्थानी महाविद्यालय में रहकर अपना अध्ययन पूर्ण करना चाहते हैं


महाविद्यालय में बीए  प्रथम द्वितीय तथा तृतीय बी कॉम प्रथम द्वितीय तथा तृतीय एम ए और एम कॉम सीट वृद्धि हेतु ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रुप से छात्र नेता राहुल मल्लाह, पल्लवी बंजारे ,भानमती साहू,नर्मदा साहू,हसीना बघेल,आदि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button