छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 4G नेटवर्क शुरू, ग्रामीणों में खुशी की लहर….

सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोलाकोण्डा में अब मोबाइल नेटवर्क की पहुंच हो गई है। सुरक्षा बलों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत 31 जुलाई को गोलाकोण्डा में नया मोबाइल टॉवर स्थापित कर जियो 4G नेटवर्क सेवा शुरू की गई।

Advertisement

 

Advertisement

इससे गोलाकोण्डा, गुण्डम, ओईगुड़ेम, भट्टीगुड़ेम, मड़कामीपारा, तुमीरपारा, रेंगापारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। इससे न सिर्फ ग्रामीणों को बाहरी दुनिया से जुड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में भी आसानी होगी।

 

पिछले दो वर्षों में सुकमा जिले के 31 अंदरूनी क्षेत्रों में जियो के 4G टॉवर लगाए जा चुके हैं। इस पूरी प्रक्रिया में 165वीं वाहिनी सीआरपीएफ, जिला प्रशासन और सुकमा पुलिस की विशेष भूमिका रही है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के शेष दुर्गम क्षेत्रों में भी मोबाइल टॉवर स्थापना का कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस सुविधा के लिए सुरक्षा बलों और शासन का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button