छत्तीसगढ़

33 लाख के इनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण….

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में 33 लाख रुपए के इनामी समेत 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 9 महिला और 11 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वालों में 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 1 पर 5 लाख, 4 पर 2-2 लाख और 4 पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस तरह कुल 33 लाख रुपए का इनामी गिरोह आज मुख्यधारा से जुड़ गया है।

Advertisement

 

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर हथियार छोड़े हैं। साथ ही अंदरूनी इलाकों में लगातार खुल रहे सुरक्षा कैंप और बढ़ते पुलिस दबदबे का भी असर साफ नजर आ रहा है।इस आत्मसमर्पण अभियान में जिला बल, डीआरजी सुकमा, सीआरपीएफ और कोबरा यूनिट की अहम भूमिका रही। सुरक्षा बलों के इस अभियान को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button