छत्तीसगढ़

2 अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली..

Advertisement

(राम प्रसाद गुप्ता) : मनेंद्रगढ़। सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम सिरौली में सोमवार की शाम बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावर महिला के घर में घुसकर उसे गोली मारकर फरार हो गए। घटना से अलर्ट जिले की पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement


ग्राम सिरौली वार्ड क्र. 9 निवासी घायल 50 वर्षीया कुंती अगरिया पति स्व. रामरूचि के निधन के बाद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोथारी में अनुकंपा नियुक्ति के रूप में भृत्य के पद पर पदस्थ है। घायल की  24 वर्षीया बेटी दीपिका ने बताया कि सोमवार की शाम उसकी मां घर पर अकेली थी और वह बाजार गई हुई थी।

Advertisement

रात्रि 8 बजे वह बाजार से घर लौटी तो उसकी मां घर के एक कमरे में लहुलुहान हालत में डरी-सहमी मिली। बेटी ने अपनी मां से घटना के विषय में पूछा तो उसने बताया कि शाम करीब साढ़े 7 बजे 2 अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर घर आए और पीने के लिए पानी मांगा।

Advertisement

वह पानी लेकर पहुंची तो उनमें से एक ने सामने से उस पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके दाहिने सीने में जाकर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।

बेटी गांव वालों की मदद से निजी वाहन से अपनी मां को इलाज के लिए सीएचसी मनेंद्रगढ़ लेकर पहुंची। सर्जन डॉ. प्रसून टोप्पो ने बताया कि गोली महिला के दाहिने सीने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार कर घायल महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button