देश
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर बवाल

मुंबई:कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है. वीडियो में कुणाल ने बिना नाम लिए कथित रूप से डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया है.
रविवार को वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए. रविवार देर रात मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस पहुंचे, दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था.
यहां जमकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की. पुलिस ने अब शिंदे गुट के राहुल कनाल समेत 20 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है.




