मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 8 बुलेट जब्त, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी

बिलासपुर – जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की गई।
इस दौरान कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड और प्रतिबंधित साइलेंसर लगे 8 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में यातायात सहायक उप निरीक्षक इंदल पाटले, धनेश साहू, के के मरकाम और प्रधान आरक्षक जावेद अली, यासीन हुसैन, धर्मेश मार्बल, विजय साहू, देव, संतोष राठौर, धनश्याम राठौर शामिल थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि प्रेशर हॉर्न या मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, वरना कड़ी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।




