छत्तीसगढ़

कर्ज के नाम पर जमीन हड़पने वाला सिंडीकेट बेनकाब, दिव्यांश तोमर गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी…

Advertisement

रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने कर्ज और अवैध वसूली के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर के भाठागांव स्थित मकान की तलाशी में 37 लाख 10 हजार नकद, 734 ग्राम सोना, तीन लग्ज़री गाड़ियां, हथियार, और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

Advertisement

जांच में सामने आया कि रोहित, वीरेन्द्र और दिव्यांश तोमर मिलकर लोगों को ब्याज पर रकम देते, कोरे चेक व स्टांप पर हस्ताक्षर करवाते और बाद में धमकाकर जमीनें हड़पते थे।पीड़ितों ने बयान में बताया कि उनसे जबरन रजिस्ट्री कराई गई और लगातार जान-माल की धमकी दी गई।

इस पूरे मामले में दिव्यांश तोमर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। वीरेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button