छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने की अज्ञात युवक की पिटाई, हुई मौत, पहचान कार्यवाई में जुटी पुलिस

 

Advertisement

जशपुर – थाना सन्ना के लरंगा गांव में एक अज्ञात युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून की शाम करीब 7 बजे लरंगा गांव में कुछ ग्रामीण नदी में मछली मार रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहाँ पहुँचा और मौके पर मौजूद एक लड़की, जो मछली मार रहे लोगों की रिश्तेदार थी, के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवक द्वारा लड़की को जमीन पर पटक दिए जाने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।

ग्रामीणों ने युवक को लात, घूंसे और डंडों से मारा और हाथ-पैर बांधकर घसीटते हुए बस्ती तक ले गए, जहाँ उसे छोड़ दिया गया। रात करीब 11 बजे उस युवक की मौत हो गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 34/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button