कोल स्कैम और DMF घोटाले के आरोपी छह लोग कल होंगे रिहा, जेल प्रशासन ने आज नहीं दी अनुमति

रायपुर। बहुचर्चित कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला (कोल स्कैम) और जिला खनिज निधि (DMF) घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद शुक्रवार को जेल से रिहा नहीं किया जा सका। बताया जा रहा है कि पेपर क्लियरेंस में देरी के कारण जेल प्रशासन ने आज रिहाई की अनुमति नहीं दी।
अब इन आरोपियों की रिहाई शनिवार को संभव है। जिन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है, उनमें रानू साहू, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई, रजनीकांत तिवारी, नायक और जायसवाल शामिल हैं।
बचाव पक्ष के वकील फैज़ल रिज़वी ने बताया कि सभी जरूरी कागज़ात तैयार कर लिए गए हैं, और अब औपचारिकताओं के पूरा होते ही कल तक इन सभी आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
हालांकि, DMF घोटाले में सूर्यकांत तिवारी और निखिल चंद्राकर की रिहाई नहीं हो पाएगी। ये दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।




