छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रान्त बैठक में कार्य विस्तार की योजना बनी

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  देश मे उपभोक्ता जागरण के लिए कार्यरत संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई की बैठक संघ कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सम्मानीय श्री दिनकर जी सबनीश व केंद्रीय समिति सदस्य रविकांत जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement


 संगठन मंत्री दिनकर जी ने ग्राहक पंचायत द्वारा देश मे किये जा रहे कार्यो का विवरण देते हुए बताया कि किसी भी अर्थव्यवस्था में ग्राहक की भूमिका एक राजा की तरह होती है किंतु हमारे यहां ग्राहक का शोषण कई तरह से किया जा रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य संगठित ग्राहक शक्ति खड़ी कर शोषण मुक्त समाज की रचना करना है।

Advertisement

प्रान्त में अब तक किये गए कार्यो की समीक्षा की गई और आगे विस्तार हेतु कार्ययोजना भी बनाई गई। सदस्यता अभियान को प्रान्त में और तेज गति से चलाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार की दृष्टि से कुछ प्रांतीय पदाधिकारियों की  नियुक्तियां भी की गई। प्रान्त में पुष्पेन्द्र त्रिपाठी गौरेला को सह मीडिया प्रभारी तथा देवदत्त साहू को प्रांतीय कार्यसमिति में लेकर रायपुर संभाग का प्रभारी एवम् प्रदेश कार्यालय प्रभारी,प्रियेश शुक्ला कवर्धा को जिला संयोजक,संजय पंडित दुर्ग को जिला अध्यक्ष,मुस्ताक अहमद को बालोद जिला अध्यक्ष,मधु राय को जिला अध्यक्ष बेमेतरा,आशीष अग्रवाल को जिला अध्यक्ष रायपुर ,दीपक सिंह को शक्ति और जांजगीर जिले का प्रभारी ,करण भाटिया को जिला प्रभारी कोरबा अनिरुद्ध साहू को जिला संयोजक महासमुंद बनाया गया है।  इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा जिले के लिये पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।

Advertisement


प्रांत संगठन मंत्री राकेश चंद्राकर ने सदस्यता के बाद जिलो में सदस्य सम्मेलन करने तथा ग्राहक प्रशिक्षण के लिए अभ्यास वर्ग करने का प्रस्ताव रखा। बैठक की अध्यक्षता कर रही डॉ शोभा पंडित ने संगठन में महिला वर्ग की सदस्यता का प्रतिशत बढ़ाने का आव्हान करते हुये सभी उपस्थित सदस्यो का आभार व्यक्त किया। प्रांतीय बैठक का  संचालन प्रांत की महिला जागरण प्रमुख सुश्री सुनीता मानिकपुरी ने किया।

Advertisement

इस बैठक में केंद्रीय सदस्य रविकान्त जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ शोभा पंडित, संगठन मंत्री राकेश चंद्राकर, महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी, सचिव निर्भय शर्मा, प्रचार सचिव उमेश पासवान दुर्ग, सहसचिव दीपक ठाकुर सक्ती, एवं निशा चौबे, बेमेतरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय सिंह, निर्मल घोष व उमेश मिश्रा दुर्ग, के अलावा उत्सव शर्मा, शेफाली घोष, संजय पंडित,करन सिंह भाटिया,भागवत साहू,पूर्णिमा सिंह,खुशबू साहू,विद्या साहू, रेणुका मसीह, अंजू श्रीवास्तव,बिंदु सिंह कछुवहा, नितिन पटेल,राकेश दुबे,विवेक, नवीन चन्द्र ओझा, किशोर आडवाणी,पंकज कसार, आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button