देश

मायावती ने ऐसा क्यों कहा कि चन्नी को केवल कुछ माह के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना कांग्रेस का हथकंडा है

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का शपथग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। वह पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने हैं। चन्नी को सीएम बनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया आई है। मायावती ने इसे कांग्रेस का चुनावी हथकंडा बताया है। मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं है। दलित वर्ग को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए।

Advertisement
Advertisement


मायावती ने चन्नी को बधाई देते हुए कहा, ‘चरणजीत सिंह चन्नी को कुछ वक्त के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। आगामी पंजाब चुनाव इनके नेतृत्व में नहीं बल्कि गैर दलित के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इससे साफ होता है कि कांग्रेस का दलितों पर अब तक भरोसा नहीं हुआ है। आखिर चरणजीत सिंह चन्नी को कम समय के लिए मुख्यमंत्री क्यों बनाया? कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के वक्त ही दलित याद आते हैं। अगर पंडित नेहरू के पास बाबा साहब आंबेडकर से बेहतर कोई विकल्प नहीं होता तो वह बाबा साहब को संविधान बनाने वाली समिति में शामिल ही नहीं करते।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button