देश

10 साल में मोदी सरकार ने क्या-क्या किया…..राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में पेश किया रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली – संसद में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है। यहां संसदीय परंपराओं का गौरव और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक है।

Advertisement


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। मेरी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आई है। ये कानून विकसित भारत की सिद्धि की मजबूत पहल हैं। क्रिमनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास बन गया है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना है और G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया है।

Advertisement


राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सालों से था लेकिन अब ये पूरा हुआ। जिस समय राष्ट्रपति ने राम मंदिर का जिक्र किया, उस वक्त सदन में खूब तालियां बजीं। पीएम मोदी और शाह समेत तमाम सीनियर नेताओं ने मेज भी थपथपाई।

Advertisement

इस दौरान राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा।


राष्ट्रपति ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर आशंकाएं इतिहास बन चुकी हैं। एशियाई खेलों में भारत ने 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। आरटीआई फाइल करने वालों की संख्या बढ़ी है। पहले ये सवा तीन करोड़ थी, जो अब बढ़कर 8 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

इसके अलावा भारत 5जी रोल आउट करने वाला पहला देश बन गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं और एक करोड़ 40 लाख लोग जीएसटी दे रहे हैं।


राष्ट्रपति ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, एक देश-एक टैक्स कानून और बैंकों की बात की। उन्होंने कहा कि एक देश-एक टैक्स कानून आया है और बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ है। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हो गया है। बैंकों का एनपीए घटकर 4 प्रतिशत रह गया है।


उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों की रक्षा क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ी है। हम खिलौने निर्यात कर रहे हैं। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में सुधार आया है। बिजनेस करना आसान हुआ है और उसकी वजह डिजिटल इंडिया है।

उन्होंने ये भी कहा कि बाकी देश भी आज यूपीए से ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रहे हैं। 2 करोड़ फर्जी लाभार्थी सिस्टम से बाहर हुए हैं।


राष्ट्रपति ने विकसित भारत के 4 स्तंभ बताए हैं। उन्होंने कहा है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 स्तंभ पर खड़ी हो सकती है। ये 4 स्तंभ युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब वर्ग है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button