छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 14 जिलों में गरज-चमक, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार बालोद, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

Advertisement

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है।

Related Articles

Back to top button