देश

महाराष्ट्र के अमरावती में हिंसक घटनाएं… 4 दिन का कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में लगातार दूसरे दिन हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और चार दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस जानकारी दी है। त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक दंगों के विरोध में महाराष्ट्र के कई शहरों में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों ने बंद बुलाया था। इस दौरान अमरावती, नांदेड और मालेगांव में हिंसा हुई। इसके विरोध में दूसरे पक्ष ने शनिवार को शहर में बंद बुलाया। पुलिस के अनुसार इस दौरान भीड़ ने दुकानों पर पथराव किया। ऐसे में एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदियां और कर्फ्यू लगाया गया है।

Advertisement

शहर की पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने कहा कि हिंसा को बढ़ावा देने वाली अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं तीन दिनों तक बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि दिन में लगाया गया कर्फ्यू चार दिनों तक लागू रहेगा। शनिवार की सुबह मुंबई से लगभग 670 किलोमीटर दूर स्थित पूर्वी महाराष्ट्र शहर के राजकमल चौक इलाके में सैकड़ों लोग नारे लगाते हुए सड़कों पर निकल आए। भीड़ के कुछ सदस्यों ने राजकमल चौक और अन्य जगहों पर दुकानों पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

Advertisement

शुक्रवार और शनिवार को पथराव की घटनाओं के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 (1), (2), (3) के तहत अमरावती में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। आदेश के अनुसार पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं है।

Advertisement

20 लोग गिरफ्तार

Advertisement

पुलिस ने शुक्रवार की घटनाओं के संबंध में अब तक दंगा सहित विभिन्न आरोपों में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button