छत्तीसगढ़

BREAKING : VIDEO : महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग,  भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा..

Advertisement

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे।

Advertisement
Advertisement

घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था जिससे आग भड़क गई।

Advertisement

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

Advertisement

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। घायलों में कुछ को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को इंदौर रेफर किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button