VIDEO : अबूझमाड़ मुठभेड़ – हेलीकॉप्टर से लाए गए नक्सलियों के शव, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नारायणपुर – गुरुवार को अबूझमाड़ के जंगलों में हुए भीषण मुठभेड़ के बाद मारे गए नक्सलियों के शवों को शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के जरिए जिला मुख्यालय लाया गया। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ बुधवार को शुरू हुई थी, जो गुरुवार तक जारी रही।
सुरक्षा बलों ने अब तक 29 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इन नक्सलियों के शवों की अब पहचान की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच, गुरुवार को ही सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली, जब मारे गए नक्सलियों में कुख्यात नक्सली कमांडर बसवा राजू का शव बरामद किया गया। बसवा राजू पर सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।
फिलहाल, प्रशासन शवों की पहचान, पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी इलाके में जारी है।




