छत्तीसगढ़

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में दो जवान हुए शहीद..

नारायणपुर : नक्सल आपरेशंस से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गये हैं। घटना नारायणपुर जिले के नवीन कैंप मोहंदी का है। जानकारी के मुताबिक माओवादियों की जमा होने की सूचना पर आइटीबीपी, बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था

Advertisement

जहां सर्चिंग के दौरान लौटते वक्त माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी बटालियन के दो जवान शहीद हो गये।

Advertisement

बस्तर पुलिस की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक जिला नारायणपुर के ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु धुरबेड़ा की ओर रवाना हुये थे।

Related Articles

Back to top button