छत्तीसगढ़

ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में आग लगने से दो की मौत..

राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। सेक्टर वन स्थित ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Advertisement

घटना रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर वन की है, जहां ऑटोमेशन आर्ट नामक ऑफिस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला और ऑफिस के संचालक आरिफ मसूद खान शामिल हैं।

Advertisement

हमारी टीम को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

फायर ब्रिगेड की टीम के समय पर पहुंचने के बावजूद इस हादसे में आरिफ मसूद खान और एक महिला को बचाया नहीं जा सका। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऑफिस में लगे एसी के फटने से यह भीषण आग लगी। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button