न ट्रेन चलेगी न सड़कों पर गाड़ी, आज पूरा पंजाब रहेगा बंद..

आज पूरा पंजाब 10 घंटों के लिए बंद रहेगा। यह बंद किसानों के 2 संगठनों ने बुलाया है। इस दौरान सड़क, रेल और दुकान सभी बंद रहेंगे। किसान केंद्र को अपनी एमएसपी समेत 13 मांगे मनवाना चाहते हैं इस कारण आज पंजाब बंद का ऐलान किया गया।
ऐसे में आज करीबन 7 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कें, रेल और दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया। हालांकि इस बंद से इमरजेंसी सेवाएं अछूता रहेंगी।
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में इस बंद का आह्वान किया। बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल केंद्र से अपनी मांगो को लेकर करीबन 1 माह से भूख हड़ताल पर हैं।
किसानों की करीबन 13 मांगें हैं जिनमें सभी फसलों के लिए एमएसपी की लीगल गारंटी की भी मांग शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस आह्वान में किसान नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर कुछ किसान नेताओं की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही राज्य भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की भी अपील की है।
इस बंद से पहले ही स्कूलों में बच्चों के विंटर वेकेशन चल रहे थे, इस कारण स्कूल बंद रहेंगे जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने सभी कॉलेजों में सोमवार को होने वाली परीक्षाएं मंगलवार को कर दी हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से इसके लिए एक सर्कुलर भी जारी हुआ था।
इसके बाद, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) अमृतसर ने भी अपने कैंपस और अपने संबद्ध कॉलेजों को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि 30 दिसंबर को होने वाली यूजी परीक्षाएँ अब 12 जनवरी 2025 को होंगी।