बिलासपुर

कराटे संघ ने कराटे को और अधिक धारदार बनाने का जिम्मा किसे सौंपा

Advertisement

बिलासपुर – (उषा सोनी) : कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ वर्ष 2021 का वार्षिक आम-सभा कि बैठक डीपी विप्र महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें राज्य के पदाधिकारी एवं 17 जिले के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement


बैठक की शुरुआत वर्ष 2021 के प्रबंधन कारणियों कि घोषणा कर की गई। जिसमें संघ का अध्यक्ष तापस बोस को बनाया गया। इसी तरह महासचिव अविनाश सेठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील चंद्रा, उपाध्यक्ष एवं तकनीकी निर्देशक दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष बाग, कोषाध्यक्ष खेत्रो महानंद, सहसचिव मनोज यादव, आदिल खान,अमित मंडल एवं कार्यकारी सदस्य पृथ्वीराज महानंद, रंजन डे, भरत दास और नीलकंठ ठाकुर चुने गए।

Advertisement


कार्यकारिणी गठन पश्चात विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ समीक्षा बैठक की गई । जिसमें संघ के आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में बिलासपुर से जोहन प्रसाद, गणेश निर्मलकर, रायगढ़ जिला अध्यक्ष ऋतु राज ठाकुर, उपाध्यक्ष टार्जन भारती, अक्षय गुप्ता, जांजगीर से आरके वर्मा, कोरबा से अशोक यादव, कोरिया मनेंद्रगढ़ से हेमलाल पनिका, पेंड्रा से पवन कश्यप, राजनांदगांव से संजय ठाकुर , दुर्ग से आर कुशवाहा, रायपुर से राजू धीवर, गरियाबंद से संतोष निर्मलकर शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button