देश

अब तक लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए राम लला के दर्शन….

Advertisement


अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लोगों का हुजूम राम लला के दर्शन के लिए जमा होने लगा। 23 जनवरी को तड़के से ही रामलला के दर्शन के लिए भरी भीड़ रामपथ पर उमड़ पड़ी है। देश के कोने कोने से आए भक्त भगवान राम की एक झलक पाने के लिए बेताब है। लगातार भक्तों का कारवां राम पथ पर बढ़ा चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक दो लाख भक्तों को भगवान राम लला के दर्शन हो चुके हैं। राम मंदिर की ओर बढ़ रहे सैलाब में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को रोकने के लिए जगह-जगह बेरीकेटिंग की गई है। एक-एक श्रद्धालु कोई बेरी केटिंग से अंदर किया जा रहा है। दो बजे तक के लिए दर्शन रोक दिया गया है। गेट के बाहर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दोबारा से दर्शन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धालु लगातार जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में आरए एफ के पसीने छूट रहे हैं। श्रद्धालुओं के साथ ही आरएएफ के जवान भी लगातार जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। जो भीड़ गेट के अंदर प्रवेश कर चुकी है उसे वहीं पर नियंत्रित किया गया है।

Advertisement


प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक राम लला के दर्शन होते हैं। उसके बाद आरती भोग आदि के लिए आम जनता के लिए दर्शन रुक जाते हैं। आम जनता इसके बाद दोपहर में दर्शन कर सकती है। दोबारा दर्शन दोपहर 2 बजे से शुरू होते हैं जो शाम 7 बजे तक चलते हैं। आज भी वही व्यवस्था की गई। अब दर्शन 2 बजे शुरू किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button