बिलासपुर

तखतपुर के कठमुंडा गांव में बाघ का हमला, DFO ने की पुष्टि, ग्रामीणों में दहशत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – तखतपुर के कठमुंडा गांव में बाघ की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, गुरुवार सुबह खेत में पानी देने जा रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बिलासपुर वन मण्डल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने बाघ होने की पुष्टि की है।

Advertisement

गुरुवार सुबह कठमुंडा गांव के किसान शिवकुमार जायसवाल अपने खेत में पानी डालने जा रहा था , तभी अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान को सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह बाघ को वहां से भगाया और गंभीर रूप से घायल किसान को तखतपुर अस्पताल पहुँचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस हमले के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। लोग खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। घटना के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बिलासपुर वन मण्डल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेत से कुछ किलोमीटर दूर झाड़ियों में बाघ को आराम करते हुए देखा गया है। उनका कहना है कि सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और रात के समय खेतों में अकेले न जाने की हिदायत दी गई है

Advertisement

वन विभाग ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि जंगलों से निकलकर बाघ गाँवों तक कैसे पहुंच रहे है. वन विभाग में पूरे क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा है, और अपनी निगरानी वहां बढ़ा दी है, ग्रामीणों को जंगल की और नहीं जाने सख्त हिदायत दी गई है.

 

Related Articles

Back to top button