राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 05 दिसंबर का  का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष – आपका समय मध्यम रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी इसे एक मध्यम समय कहा जाएगा। शत्रुपक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा। हरी वस्तु का दान करना या हरा चारा मवेशियों को खिलाना शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

वृष – आंखों में चोट चपेट लग सकता है। सिर में कुछ परेशानी हो सकती है। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम हो सकती है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन – मानसिक स्थिति में थोड़ी प्रॉब्लम रहेगी। अज्ञात भय सताएगा, लेकिन आय में अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि धन लाभ का जो रास्ता होगा उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

कर्क – कोर्ट में हार का सामना कर पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। राजनीतिक गलियारों में आपका नाम थोड़ा डिफेम हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम- संतान और व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह – धार्मिक अनुष्ठान में खलल पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। यात्रा में कष्ट होना संभव है। हो सके तो यात्रा से अभी बचें। काली वस्तु का दान करें।

कन्या – आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकुल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी रुक- रुक के आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला – अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। ननिहाल पक्ष से अशुभ समाचार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार ठीक- ठाक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु – मन परेशान होगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यता है। स्वास्थ्य ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार ठीक- ठाक चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर – घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। खरीदारी में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार आपका मध्यम चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ – रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे, लेकिन बहुत सारी डिस्टर्बेंस रहेगी। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन – धन हानि के संकेत हैं। कुटुंबों में अनबन के संकेत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें। प्रेम संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button