छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र के एक मकान में लगातार चौथी बार हुई चोरी की घटना…

सरकंडा थाना क्षेत्र में एक ऐसे घर का मामला सामने आया हैं, जहां चोरों ने लगातार चौथी बार मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की हैं। चोरों ने जब धावा बोला तब मकान में कोई निवासरत नही था, मकान खाली होने के कारण चोरों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।

Advertisement

पर इससे पहले 3 बार चोरों ने आभूषण, शादी में मिले पैसे का लिफाफा सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ किया था। एक ही मकान में लगातार चौथी बार हुई घटना से सरकंडा पुलिस पर सवाल उठ रहे है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के पारिजात फेस – 2 कालोनी में ओम सिंह ठाकुर पिता विश्राम सिंह ठाकुर का मकान हैं, जहां चौथी बार चोरों ने मकान का ताला तोड़ा है, इस घटना की शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में की हैं।

प्रार्थी का कहना हैं कि चौथी बार चोरों ने मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की हैं, हमने पुलिस को सूचना दे दी है। इससे पहले भी 3 बार चोरी की घटना हो चुकी हैं, पर अब तक पुलिस विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा हैं।

सरकंडा पुलिस को इस ओर ध्यान देने की जरूरत हैं क्योंकि एक ही घर मे लगातार चौथी बार हुई घटना से मकान मालिक दहशत में हैं।

Related Articles

Back to top button