छत्तीसगढ़बिलासपुर

जिला पंचायत सीईओ को हटाने सरपंच संघ ने किया घेराव, कलेक्टर को सौपा 8 सूत्रीय मांग पत्र…..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर : प्रदेश सरपंच संघ ने शुक्रवार को अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज़िला पंचायत कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर का धेराव कर दिया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल हटाये जाने की मांग की।

Advertisement

शुक्रवार को प्रदेश सरपंच संघ के बैनर तले सरपंचों ने जिला पंचायत कार्यालय समेत कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। जिला पंचायत में घेराव के दौरान सरपंचों ने जिला सी ई ओ के खिलाफ नारे लगाए। सरपंच संघ के अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने मनरेगा के कार्य में कमीशन खोरी का आरोप अधिकारियों पर लगाया है।  उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्य अधिकारियों की लापरवाही से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को यहां से हटाने की मांग भी की है।

Advertisement

हंगामें की आशंका पर जिला पंचायत परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला पंचायत सीईओ ने सरपंचों की बातों को सुनने के बाद उनकी मांगों पर ध्यान देने की बात कही। कमीशन खोरी के आरोप पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हो रहा हैं तो कमीशन लेने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।

Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले शासन और प्रशासन को घेरने का क्रम चल रहा है।भाजपा या दूसरे दल से संबंधित जनप्रतिनिधि सत्ता के खिलाफ अभी इसी खेल में मस्त है।वही सरपंच संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मामलों पर कार्यवाई न हो इस बात को लेकर भी इस आंदोलन को दबाव बनाने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button