देश

26 जनवरी पर इस देश के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि,पर क्यों नहीं हो रही घोषणा?

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस साल भारत ने सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को 26 जनवरी परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह तीसरी बार है जब भारत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है।

Advertisement

हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आम तौर पर मुख्य अतिथि का ऐलान काफी पहले कर दिया जाता है लेकिन इस बार इसे लेकर एक दुविधा की बात सामने आ रही है जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से है।

Advertisement

दरअसल ऐसी खबरें हैं कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति अपने भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान भी जाएंगे। हालांकि भारत नहीं चाहेगा कि राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को भारत दौरे के साथ जोड़ा जाए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि सुबियांतो 26 जनवरी की परेड के मुख्य अतिथि होंगे लेकिन यात्रा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया में इस तरह की खबरों सामने आई थीं कि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति 26 जनवरी को 3 दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button