राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 13 अगस्त का राशिफ़ल……

मेष –
आज अचानक धन का योग बनेगा। किसी की मदद से आप अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। आज किसी से ज्यादा बात न करें और अपने काम पर ध्यान दें। आज दवाइयों का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

Advertisement

वृषभ –
आज उत्तर दिशा में आपके द्वारा लिया गया कोई गलत निर्णय आज आपको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। भाई-बहनों में मतभेद हो सकता है। अगर वे आपकी बात से सहमत नहीं हैं तो उन पर किसी भी तरह का दबाव डालने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड आज सामान्य रहेगा। आपके बीच अनबन होने की संभावना है। दोस्तों के साथ अचानक यात्रा हो सकती है।

Advertisement

मिथुन –
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की संभावना है। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। अगर आप कोई जरूरी काम पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरा हो जाएगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आज आराम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

Advertisement

कर्क –
आज व्यापार में रुकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। आज परेशान होने के बजाय धैर्य रखें। आप अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करेंगे। आपको अपने आसपास के लोगों से कोई बड़ी सलाह मिल सकती है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है।

Advertisement

सिंह –
आज किसी से अनबन होने की संभावना है। आज कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। सुबह से ही आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज शाम तक बड़ा मुनाफा हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। आर्थिक मामलों या लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से जुड़ाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Advertisement

कन्या –
आज परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूज-बज से काम लेना पड़ता है। बुद्धि से जुड़े कार्यों के परिणाम शाम तक मिल जाएंगे। व्यापार में उन्नति के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पैसे बचाने का आपका प्रयास आज असफल हो सकता है। आज सेहत का ध्यान रखें।

तुला –
आज संपत्ति संबंधी लेन-देन पूरे होंगे और इससे आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य देखभाल की सलाह दी जाती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती हो सकती है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपके रास्ते में रुकावट आ सकती है।

वृश्चिक –
पैसों से जुड़े मामलों में दिन अच्छा नहीं है। आज जल्दी खर्च होगा। आज आपको अपने वैवाहिक संबंधों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज आप कुछ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं और प्रेम संबंधों से दूरी बना सकते हैं। यदि आप स्वयं कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको लाभ हो सकता है। जो लोग नौकरी में प्रयास कर रहे थे उन्हें आज सफलता मिलेगी।

धनु –
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें, उनके सुख-दुख बांटें, ताकि उन्हें लगे कि आप वास्तव में उनकी परवाह करते हैं। आज नई योजनाओं को लागू किया जा सकता है। राजनीतिक सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप बिजनेस और जोड़ तोड़ वाली वित्तीय योजनाओं में निवेश न करें। प्रगति में बाधा दूर होगी।

मकर –
आज कीमती चीजें आज खो सकती हैं, इसलिए संभालने में थकान और कमजोरी महसूस होगी। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी होंगी और आपको अपनी योजनाओं के लिए अपेक्षा से अधिक सहयोग मिलेगा। अपनी बातों से दूसरों को आहत न करें। आज नौकरी में तरक्की की संभावना है। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

कुंभ –
आपका अटका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार हो सकता है। आपको समय का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। काम में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों को नए स्तर पर सफलता मिलेगी। व्यापार में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मीन –
आज किसी को धन उधार न दें, अन्यथा हानि हो सकती है। आज दूध का कारोबार करने वाले लोगों को गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहना होगा, नहीं तो उन्हें ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और आलस्य से बचें। भाइयों के साथ कुछ विवाद हो सकता है और आप आवश्यक चिंताओं से घिरे रहेंगे। आज आप दूसरों के गुस्से और आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button