इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 19 फरवरी का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम में थोड़ा सा एक स्टेप आगे जा रहे हैं। संतान की नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी हो रही है। आज्ञा का पालन कर रहे हैं। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करें, शुभ होगा।
वृषभ राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।
मिथुन राशि- लिखने-पढ़ने के लिए अति उत्तम समय। विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर दिख रहा है। प्रेम में तूतू-मैंमैं हो सकता है। संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का भी सृजन हो रहा है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पराक्रमी बने रहेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा होगा। सफेद वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- धन आगमन होगा। वाणी में नियंत्रण रखिएगा, वरना कुटुंबों में हलचल मचेगी, आप ऐसा कुछ बोल देंगे। अभी रुपए-पैसे किसी को न दें, वापसी में दिक्कत हो सकती है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।
तुला राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भाग्य का साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क लेने लायक नहीं है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन इत्यादि धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ रहेगा।




