राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 14 फरवरी का राशिफल…

Advertisement

मेष राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। वाणी संयमित है और रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। शनिदेव को प्रणाम करें और शुभ होगा।

Advertisement

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है लेकिन गृह कलह भी दिख रहा है। बचकर पार करें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम बना हुआ है। प्रेम संतान भी मध्यम है। लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर है। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। धन आगमन। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।

तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा हो गया है। प्रेम-संतान अभी भी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ होगा। अच्छा समय। आनंददायक समय। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें, शुभ होगा।

Related Articles

Back to top button